सेवानिवृत्ति हर अधिकारी, कर्मचारी के सेवाकाल का हिस्सा : अखिलेश द्विवेदी

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

आरटीओ कार्यालय में वरिष्ठ सहायक राजीव खन्ना को दी गई भावभीनी विदाई

सभी ने बाबू को दी दीर्घायु भविष्य की शुभकामनाएं

लखनऊ, अमृत विचार । परिवहन विभाग के ट्रासपोर्टनगर संभागीय परिवहन कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राजीव खन्ना शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो गए। इसको लेकर आरटीओ कार्यालय में उनके विदाई समारोह का आयोजन किया गया ।अधिकारियों, कर्मचारियों ने बाबू को स्मृति चिन्ह भेंट भावभीनी विदाई देते उनके दीर्घायु की कामना की।

वरिष्ठ सहायक के विदाई समारोह को सबोधित करते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अखिलेश कुमार द्विवेदी ने कहा कि सेवानिवृत्ति हर कर्मचारी और अधिकारी के सेवाकाल का हिस्सा है। इस लम्हे से सभी शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को एक दिन गुजरना पड़ता है। किसी भी कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति भावुक क्षण होता है। इसलिए सभी लोकसेवकों को अपनी सेवाएं पूर्ण निष्ठा के साथ अपने शासकीय कार्यों का निर्वहन करना चाहिए। विदाई समारोह की अध्यक्षता संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी द्विवेदी ने की।

आरटीओ आरपी द्विवेदी ने कहा कि खन्ना एक मेहनती,कर्मठ कर्मचारी के रूप में लम्बी सेवायें दी है। जिसे हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अधिवर्षता आयु पर सेवानिवृत्त तो एक शासकीय व्यवस्था है। लेकिन आपसी जुड़ाव हमेशा बना रहेगा। सेवानिवृत्त समारोह के अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अखिलेश कुमार द्विवेदी संभागीय निरीक्षक प्राविधिक प्रशांत कुमार, संभागीय निरीक्षक विष्णु कुमार संभागीय निरीक्षक प्राविधिक संजीत कुमार समेत अन्य कर्मचारियों में अखिलेश कुमार चतुर्वेदी दिनेश सिंह, रीना चौबे, यशवंत सिंह,एसपी मालवीय, किशन चंद, शहनवाज रईस कुरैशी उपस्थित थे। सभी ने खन्ना का माल्यार्पण कर उनके अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : अखिलेश के रायबरेली आने से पहले सपा के साथ खड़े हुए भाजपाई

संबंधित समाचार