लखनऊ: पड़ोसियों ने छेड़खानी के बाद महिला को पीटा, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बाजारखाला थाने में एक महिला ने पड़ोसियों के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि पुराने विवाद के चलते पड़ोसियों ने घर में घुसकर हाथपाई की। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरु कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि भवानीगंज निवासिनी महिला ने पड़ोसी राजकुमार, राजेश कुमार, नन्कई समेत दो महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर 15 फरवरी रात 10:30 बजे पड़ोसी उसके घर में जबरन घुस आया और तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद आरोपियों ने छेड़खानी कर उसकी जमकर पिटाई की। 

विरोध करने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। महिला ने बताया कि इस सम्बन्ध में उसने बाजारखाला थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने डीजीपी कार्यालय में शिकायत की। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नशे में धुत स्कूटी सवार युवकों ने ब्लेड से किया हमला, केस दर्ज... जानें मामला

संबंधित समाचार