ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगवाई गईं सात तलवारें जालना में जब्त, तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जालना। महाराष्ट्र के जालना में पुलिस ने सात तलवारें जब्त की हैं और जांच में खुलासा हुआ है कि इन्हें ई- कॉमर्स वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन ऑर्डर कर मंगाया गया था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारी ने बताया कि इन तलवारों की आपूर्ति तीन लोगों को की जानी थी जिन्होंने इन्हें मंगाया था। 

उन्होंने बताया,इन तलवारों का ऑर्डर ई-कॉमर्स वेबसाइट के जरिये किया गया था और कुरियर के जरिये इन्हें ग्राहकों तक पहुंचाया जाना था। पुलिस ने रविवार रात को अम्बाड रोड स्थित कुरियर सेवा कार्यालय पर छापेमारी की कार्रवाई की और उस बाक्स को जब्त कर लिया जिसमें इन सात तलवारों को रखा गया था। अधिकारी ने बताया कि मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

ये भी पढे़ं- प्रशांति बालमंदिर ट्रस्ट कर्नाटक में 400 करोड़ रुपये करेगा निवेश, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का होगा विस्तार 

 

संबंधित समाचार