काशीपुर: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। ससुरालवालों ने जहां इसे आत्महत्या बताया तो वहीं मायके वालों ने हत्या की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी है। 

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर शाम हल्दुवा साहू निवासी 24 वर्षीय पलविंदर कौर अपने कमरे में थी। परिवार के लोग अन्य कार्यों में व्यस्त थे। कुछ देर बाद उन्होंने पलविंदर के कमरे में जाकर देखा तो वह चुन्नी का फंदा बनाकर लटकी थी। उन्होंने पलविंदर को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर घटना की जानकारी ली। मृतिका अपने पीछे एक साल का बच्चा छोड़ गई है। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज हत्या की आशंका जताई और पुलिस को तहरीर सौंपी। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा कि महिला ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

संबंधित समाचार