महाराष्ट्र : ट्रेन में किशोरी से छेड़छाड़, मदरसे का शिक्षक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में बृहस्पतिवार को ट्रेन में एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मदरसा शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। कल्याण रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक मुकेश धागे के मुताबिक, पीड़िता पुणे से मुंबई जाने के लिए सिंघाड़ एक्सप्रेस में सफर कर रही थी, उसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसका वीडियो बनाया और तस्वीरें लीं तथा उसे अनुचित तरीके से छुआ भी।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक : BJP विधायक ने महिला के साथ अंतरंग तस्वीरें ‘वायरल’ होने पर कराई शिकायत दर्ज 

बिहार के सीतामढ़ी का रहने वाला 29 वर्षीय आरोपी मदरसे में शिक्षक है। मुकेश धागे ने  बताया, ‘‘ किशोरी के शोर मचाने पर सहयात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। उस पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं। ’’ उन्होंने कहा कि यह मामला कर्जत रेलवे पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि जब यह घटना हुई तब ट्रेन उस पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में थी।

ये भी पढ़ें - बजट सत्र: राज्यसभा में 103 घंटे बर्बाद, दूसरे चरण में उत्पादकता केवल 6.4 प्रतिशत

संबंधित समाचार