खटीमाः गर्मी शुरू होते ही धधकने लगी आग, दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के ग्राम जादोपुर में गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आसपास के किसानों ने आग पर काबू किया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। करीब दो बीघा गेहूं की फसल राख हो गई।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह 11 बजे जादोपुर निवासी सिंगारा सिंह के गेहूं के खेत में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस बीच आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया।
आग की लपटें देखीं तो किसान तत्काल ट्रैक्टर व हैरों लेकर घटनास्थल की ओर तरफ दौड़ पड़े और चारों ओर से खेत को जोत कर आग को फैलने से रोका लेकिन, तब तक दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
यह भी पढ़ें- खटीमाः सड़क हादसे में घायल युवक ने हल्द्वानी में इलाज के समय तोड़ा दम
