विश्व स्वास्थ्य दिवस: मोदी और मांडविया ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहरायी 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के विस्तार और लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने हेतु काम करना जारी रखेगी। मोदी ने ये टिप्पणी आज दुनिया भर में मनाये जा रहे विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर की।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, हम उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं जो हमारे ग्रह को स्वस्थ बनाने के लिए काम करते हैं। हमारी सरकार स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के विस्तार और लोगों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने हेतु काम करना जारी रखेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने भी लोगों को बधाई दी और एक स्वस्थ भारत के निर्माण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहरायी।

उन्होंने कहा, स्वास्थ्य ही असली धन है, सोने चांदी के टुकड़े नहीं-महात्मा गांधी। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, हम एक स्वस्थ भारत के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। देखिए कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार सभी के लिए स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार काम कर रही है।

गौरतलब है कि सात अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में इस दिन को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष डब्ल्यूएचओ अपनी 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2023 की थीम सभी के लिए स्वास्थ्य है। 

ये भी पढ़ें : देश में 203 दिन बाद कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 5,335 दैनिक मामले आए सामने

संबंधित समाचार