आंध्र प्रदेश के लोग जगन मोहन रेड्डी पर विश्वास न करें: एन चंद्रबाबू नायडू
नेल्लोर। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के लोगों से कहा है कि वे मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी पर विश्वास न करें। उन्होंने यह बात तब कही जब राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी ने 'जगनन्ने मां भविष्य' (जगन हमारा भविष्य है) नामक कार्यक्रम शुरू किया जिसके तहत लोगों तक व्यापक पहुंच बनाने का प्रयास किया जाएगा। नायडू ने यह टिप्पणी नेल्लोर में तेदेपा की एक बैठक को संबोधित करते हुए की और कहा कि रेड्डी आंध्र प्रदेश का भविष्य नहीं हैं।
शुक्रवार रात जारी एक बयान के अनुसार, नायडू ने कहा, जगन न तो आपके विश्वास योग्य हैं, और न ही आपका भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को इस बारे में पुनर्विचार करना चाहिए कि राज्य किस दिशा में जा रहा है। नायडू ने कहा कि राज्य के युवा नशे के आदी हो रहे हैं और अपने परिवारों के लिए उपयोगी गतिविधियों से दूर हो रहे हैं। नेता विपक्ष ने कहा कि रेड्डी ने पोलावरम बहुउद्देश्यीय सिंचाई परियोजना की पूरी तरह से अनदेखी कर दी है।
ये भी पढे़ं- कैलाश विजयवर्गीय का बयान BJP के असली चाल-चरित्र और चेहरे का प्रमाण: महिला कांग्रेस
