रुद्रपुर: दिल्ली विवि की छात्रा सहित व्यक्ति से हुई 1.86 लाख की ठगी
रुद्रपुर, अमृत विचार। दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और क्रेडिट कार्ड के नवीनीकरण के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार इंदिरा कॉलोनी वार्ड-सोलह की रहने वाली श्रेया जायसवाल ने बताया कि वह दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है। 21 नवंबर 2022 को उसने अमेजोन के 9910 कॉम के लिंक पर क्लिक किया तो उनके एक अधिकारी ने मोबाइल नंबर से मैसेज किया।
जिसके बाद उसने दो भुगतान किए और कॉलर ने ब्याज बढ़ाकर उनके भुगतान को वापस कर दिया। जब पुन: भुगतान किया तो भेजी गई धनराशि वापस नहीं आई। जिसके बाद आभास हुआ कि उसके साथ 90200 की ठगी हुई।
दूसरे प्रकरण में आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी गोपाल साधुका ने बताया कि 28 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। जो खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड को अपग्रेड करने की बात कही और कार्ड की लिमिट बढ़ाकर ढाई लाख रुपये करने का आश्वासन दिया।
सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद क्रेडिट कार्ड से 96233 रुपये का भुगतान हो गया मगर रकम वापस नहीं आई। दिल्ली विवि की छात्रा और बंगाली कॉलोनी के रहने वाले गोपाल साधुका ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
