पौड़ी गढ़वाल: घर में सिलेंडर फटने से दो मजदूर घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर, अमृत विचार। कीर्तिनगर विकासखण्ड के चौरास इलाके के पायली गावं में एक घर में गैस सिलेंडर फटने से दो लोगों गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से 108 के माध्यम से अस्पताल श्रीकोट पहुंचाया गया। पुलिस द्वारा मामले कि जांच की जा रही है। 

अभी दोनों का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा दोनों लोग कीर्तिनगर में मजदूरी का काम किया करते थे। दोनों का गावं किशनगंज बिहार है। दोनों का नाम मुजम्मिल और आज़ाद बताया जा रहा है। आज सुबह से उनके कमरे में गैस सिलेंडर की लीकेज हो रही थी। कुछ देर में गैस सिलेन्डर फट पड़ा। ब्लास्ट के चलते एक दीवार टूट गई। ब्लास्ट के कारण दोनों लहूलुहान हो गए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। 

जगदीश रावत के मकान में फटा सिलेंडर: थापली गांव के जिस मकान में सिलेंडर फटने की घटना हुई वो जगदीश रावत का है। इस मकान में बिहार के चार मजदूर किराए पर रहते हैं। चार में से दो मजदूर रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट में घायल हो गए। दो मजदूर बाल- बाल बच गए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर: अंतर्राष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ

 

 

संबंधित समाचार