हल्द्वानी: दिन-दहाड़े पेट्रोल पम्प में चले लात-घूंसे , पम्पकर्मियों की पिटाई का एसोसिएशन के अध्यक्ष ने जताया कड़ा विरोध
हल्द्वानी, अमृत विचार। कुसुमखेड़ा स्थित अब्दुल्लाह पेट्रोल पम्प में युवकों ने पेट्रोल पम्प कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आ रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि पेट्रोल पम्प में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ युवकों ने पहले गाली-गलौज की। कर्मचारियों ने विरोध किया तो मारपीट पर उतर आए और लात-घूंसे चलाने लग गए।
पेट्रोल पम्प एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह चड्ढा ने इस घटना के विरोध में दोपहर में पेट्रोल पम्प स्वामी के साथ बैठक कर आगे कि रणनीति तय करने की बात कही है।
