चम्पावत: बाराकोट बाजार में दो दिनों से मंडरा रहा पेयजल संकट
चम्पावत, अमृत विचार। बाराकोट बाजार में पिछले दो दिनों से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। शुक्रवार को जलापूर्ति ठप होने से आक्रोशित व्यापारियों और लोगों ने जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में उमेश्वर सिंह अधिकारी, हरीश राम, नारायण राम कालाकोटी, ललित प्रसाद, नरेंद्र कुमार, संजय कुमार, रजनीश, नमन, राजेश जोशी मौजूद रहे। पारंपरिक बिसबग संक्रांति और बैसाखी में नहाने तक के लिए लोगों के पास पानी नहीं था। लोगों ने हजारों रुपये खर्च कर व्यक्तिगत टैंकर से पानी मंगा कर धार्मिक स्नान किया।
