CharDhaam Yatra 2023: चारधाम यात्रा पंजीकरण संख्या ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ा
चमोली, अमृत विचार। एक हफ्ते से भी कम दिन में चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। केदारनाथ धाम के लिए अब तक कुल पंजीकरण की संख्या पांच लाख पार हो चुकी है। केदारनाथ धाम के लिए अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण करवा लिया है और मई में बाबा केदार के दर्शन करने के लिए 3.40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।
पिछले साल 46 लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम के लिए आए थे और नया रिकार्ड बनाया था। इस बार भी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए तीर्थयात्रियों में भारी उत्साह है।
हेली सेवा के लिए श्रद्धालु भारी मात्रा में बुकिंग करवा रहे हैं। रोज 30 हजार से ज्यादा लोग यात्रा के लिए पंजीकरण करवा रहे हैं। पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए अब तक 14.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं।
गंगोत्री धाम के लिए हो चुके 1.77 लाख से अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे। मई में चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण उपलब्ध है, जिसमें केदारनाथ धाम के लिए 3.40 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 2.92 लाख, यमुनोत्री के लिए 1.52 लाख, गंगोत्री धाम के लिए 1.77 लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं।
धाम मई 2022 में पंजीकरण दर्शन करने वाले श्रद्धालु इस बार अब तक पंजीकरण
केदारनाथ 435208 518330
बदरीनाथ 452770 436022
गंगोत्री 254266 264913
यमुनोत्री 190104 234321
