प्रयागराज : अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हमलावरों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

प्रयागराज, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में शनिवार रात अतीक और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले तीनों हमलावरों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। 

पुलिस ने रविवार को तीनों हमलावरों सनी सिंह,अरुण मौर्य और लवलेश तिवारी को अदालत के समक्ष पेश किया था। जिसके बाद अदालत ने तीनों आरोपितों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जिस समय पुलिस ने तीनों हमलावरों को कोर्ट में पेश किया। उस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये। जिससे कोई भी आरोपितों तक न पहुंच सके। मीडिया को भी कोर्ट से दूर रखा गया है।

इन तीनों आरोपितों ने पुलिस के सामने अतीक और उसके भाई पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। उसके बाद पिस्टल फेंक कर पुलिस के सामने आत्म समर्पण किया था। इतना ही नहीं इन तीनों आरोपितों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी, जानें पार्टी ने किस पर जताया भरोसा



संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

आपके स्कूल कभी भी पहुंच सकते हैं सीएम योगी, इन 10 बिंदुओं का हमेशाम रखें ध्यान
सर्वोदय विद्यालयों का UP बोर्ड में शानदार प्रदर्शन: हाईस्कूल में 99.19% और इंटर में 99.03% पास प्रतिशत, गाजियाबाद की छात्राओं ने जिले में बनाई टॉप मेरिट
हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर छाया LSG का जादू: केन विलियम्सन, अर्जुन तेंदुलकर समेत स्टार खिलाड़ियों ने फैंस के साथ की यादगार मुलाकात
Bareilly: जल्द तैयार होगा 35 गांवों का मास्टर प्लान...299 गांव तक फैलेगा BDA का दायरा
10 जिलों में 1270 करोड़ से बनेंगी 15 परियोजनाएंः बिल्डर निर्मित करेंगे 3102 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयां, लिस्ट में ये जिले शामिल