कर्नाटक चुनाव: बीजेपी को बड़ा झटका, कद्दावर नेता जगदीश शेट्टार कांग्रेस में शामिल
बेंगलुरू। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता जगदीश शेट्टार सोमवार को यहां औपचारिक रूप से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये। शेट्टार ने रविवार को भाजपा का दामन छोड़ दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने उनका स्वागत किया।
Former BJP CM,
— Congress (@INCIndia) April 17, 2023
Former BJP President,
Former Leader of Opposition,
Six times MLA,
Sh. Jagadish Shettar joins the Congress family today in the presence of CP @kharge ji, Gen. Sec (Org) @kcvenugopalmp ji, PCC President @DKShivakumar ji & Congress in-charge, Karnataka @rssurjewala… pic.twitter.com/gY4wysOgzx
जगदीश शेट्टार आज सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। शिवकुमार ने कहा, “जगदीश शेट्टार की ओर से कोई मांग नहीं की गयी है, हम उन्हें कुछ भी नहीं दे रहे हैं। उन्हें (जगदीश शेट्टार) पार्टी के सिद्धांतों और नेतृत्व के अनुसार चलना होगा। हम देश को एकजुट रखना चाहते हैं और इसे केवल कांग्रेस ही ऐसा कर सकती है।”
इस बीच रविवार को प्रदेश भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा ने विधान चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद पार्टी छोड़ने के शेट्टार के फैसले की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा कि वह उन्हें माफ नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री बसवरालज बोम्मई ने कहा कि शेट्टार के इस तरह के कदम से उन्हें तकलीफ पहुंची है।
कांग्रेस में शामिल होने के बाद शेट्टर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उन्हें टिकट न देकर अपमानित किया और पार्टी आज ‘‘सीमित लोगों’’ के नियंत्रण में है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मुझे उस पार्टी से जबरन बाहर धकेला किया जिसे मैंने खड़ा किया था.. मैं आज कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों को अपनाते हुए उसमें शामिल हो रहा हूं।’’ शेट्टर रविवार को एक विशेष हेलीकॉप्टर से हुब्बल्लि से बेंगलुरु पहुंचे थे।
उन्होंने कांग्रेस महासचिव (कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सिंह सुरजेवाला, कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख डी.के. शिवकुमार, पूर्व मंत्री एम.बी. पाटिल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमनूर शिवशंकरप्पा के साथ बातचीत की थी। शेट्टर एक अनुभवी नेता हैं। उनका परिवार जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़ा रहा है। वह कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र के एक प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। भाजपा में रहते हुए उन्होंने मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दीं।
ये भी पढ़ें- राहुल गांधी भाल्की और हुमनाबाद में आज रैलियों को करेंगे संबोधित
