मंत्री एके शर्मा का कार्यकर्ताओं को संदेश : समय से पहले भी हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, तैयारियां तेज करें

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

ए.के. शर्मा बोले— संभावनाओं को देखते हुए अभी से चुनावी तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने की जरूरत है।

मऊ। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव समय से पहले भी हो सकते हैं, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा के साथ निभाने की जरूरत है।

मंगलवार देर शाम मऊ जिला मुख्यालय पर आयोजित भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री एवं घोसी के पूर्व विधायक विजय राजभर के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि आगामी पांच से छह माह संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाना चाहिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को सलाह दी कि वे लखनऊ के चक्कर लगाने या नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में समय व्यर्थ न करें। इसके बजाय पन्ना प्रमुख, बूथ प्रमुख और संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यदि चुनाव तय समय से पहले होते हैं तो मजबूत संगठन ही भाजपा की जीत की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

कब होंगे चुनाव, आयोग करेगा अंतिम फैसला : AK शर्मा

हालांकि ए.के. शर्मा ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव की तारीख तय करने का अधिकार केवल निर्वाचन आयोग के पास है। उन्होंने कहा कि चुनाव कब होंगे, इसका अंतिम फैसला आयोग ही करेगा, लेकिन संभावित परिस्थितियों को देखते हुए पार्टी संगठन को अभी से पूरी तरह तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री विजय राजभर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार