जम्मू-कश्मीर : डोडा के भलेसा में बादल फटने से आयी बाढ़, आवाजाही हुई बाधित

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बुधवार को दो स्थानों पर बादल फटने से अचानक आयी बाढ़ और भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि भलेसा के कलालगीसर इलाके में रात भर हुई भारी बारिश के कारण दो स्थानों पर बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गयी।

उन्होंने कहा, "मलबे के बहाव के कारण सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मौसम में सुधार होते ही बहाली का काम शुरू कर दिया जायेगा।"

प्रशासन स्थिति पर पैनी नजर रख रहा है और निवासियों को संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। इस बीच, इस प्राकृतिक आपदा में जानमाल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है। 

ये भी पढ़ें  : 
आधुनिक मराठी रंगमंच की प्रणेता विजया मेहता का निधन, पीएम मोदी, अनुपम खेर और शबाना आजमी ने दी श्रद्धांजलि

संबंधित समाचार