राहुल गांधी भाल्की और हुमनाबाद में आज रैलियों को करेंगे संबोधित 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बेंगलुरु। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सोमवार को बीदर जिले के भाल्की और हूमनाबाद में पार्टी की रैलियों को संबोधित करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष डी के शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के रैली में भाग लेने की संभावना है। 

पूर्व मंत्री और केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंड्रे, भाल्की विधानसभा क्षेत्र से और पूर्व मंत्री राजशेखर बी पाटिल, हूमनाबाद क्षेत्र से मौजूदा विधायक और पार्टी के उम्मीदवार हैं। गांधी ने रविवार को कोलार में ‘जय भारत’ रैली को संबोधित किया था। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान कोलार में ही ‘मोदी’ उपनाम को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके लिए उन्हें आपराधिक मानहानि का दोषी और संसद की सदस्यता से भी अयोग्य ठहराया गया। 

ये भी पढ़ें- शिक्षक भर्ती घोटाला: CBI ने लंबी पूछताछ के बाद तृणमूल विधायक जीवन कृष्ण साहा को हिरासत में लिया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

UPTET को लेकर तैयारी पूरी, गोंडा में 18 केंद्रों पर 39,702 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सीतापुर के DM ने CHC मिश्रिख का किया औचक निरीक्षण, लापरवाही पर डॉक्टरों-कर्मचारियों की फटकार; वेतन को लेकर दिया ये आदेश
वेनेजुएला से लौटे भारतीय नाविक के शव पर बड़ा विवाद, परिवार का दावा- बॉडी के प्रमुख अंग गायब; जानें राकेश के साथ क्या हुआ
गोंडा में 150 स्कूलों के प्रधानाचार्यों की समीक्षा बैठक, नामांकन से छात्रवृत्ति तक सभी कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश
स्पेन में जून की गर्मी ने ली 900 से अधिक लोगों की जान, फ्रांस के अस्पतालों में मरीजों के लिए मँगाई जा रही बर्फ