Atiq Ahmed Murder : कहीं कोई तनाव नहीं, लेकिन हर जगह अतीक की चर्चा, खाकी का भी शहर में कड़ा पहरा
फतेहपुर में पुलिस-प्रशासन का कड़ा पहरा।
प्रयागराज में अतीक और अशरफ अहमद की हत्या के बाद फतेहपुर में दूसरे दिन भी पुलिस-प्रशासन का कड़ा पहरा। कहीं कोई तनाव नहीं, लेकिन हर जगह अतीक की चर्चा रही है। मिश्रित आबादी में खाकी का कड़ा पहरा।
फतेहपुर, अमृत विचार। कहीं कोई तनाव नहीं, लेकिन हर जगह अतीक की चर्चा, माफिया अतीक और अशरफ की हत्या के बाद तीसरे दिन सोमवार को भी शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में माहौल सामान्य ही रहा। हर ओर हत्याकांड की ही चर्चा रही लेकिन कहीं भी किसी प्रकार का तनाव नजर नहीं आया। वहीं खाकी मिश्रित आबादी में बहुत सतर्क और मुस्तैद रही। खाकी की बूटो की आवाज सड़क पर गूंजती रही। चेयरपर्सन व सभासद पद के प्रत्याशी नामांकन कराने भी गए।
पूर्वी यूपी के माफिया अतीक और अशरक की हत्या के बाद जिले में पुलिस की चौकसी रही। सड़कों पर खाकी की बूटो की आवाज गूंजती रही। शहर और कस्बों के मिश्रित आबादी में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर सायरन बजाते दौड़ती रही। लोग अतीक और उसके भाई अशरफ की जगह जगह चर्चा करते रहे लेकिन कही तनाव नहीं रहा। पुलिस अधिकारी भी बाजारों के माहौल जायजा लेते रहे।
लोग गलियों और चौराहों पर खुसर-फुसर करते रहे। माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की खबर रात में ही सोशल मीडिया के माध्यम से फैल चुकी थी। कस्बे और गांव में मोबाइल चलाने वाले युवाओं के अलावा आमजन सो रहे थे लेकिन जब सुबह उठे तो चारों ओर इसी हत्याकांड की चर्चा थी। प्रयागराज हत्याकांड में कतिपय लोग जश्न भी मनाया और बाबा का बुल्डोर,मिट्टी में मिला देने की चर्चा होती रही।
हत्याकांड को लेकर जिले में तीसरे दिन भी एहतियातन चौकसी बरती गई। पुलिस की गश्त जारी रही, लेकिन जनजीवन सामान्य रहा। एलआईयू कर्मी नजर रखे रहे। हालांकि लोगों में हत्या के ढंग, पुलिस की विफलता और हत्या के षडयंत्र पर जगह जगह चर्चा होती रही, लेकिन आम तौर पर जनजीवन सामान्य रहा। दुकानें पूर्ववत खुली रहीं।
अफवाहों से रहें दूर
प्रयागराज में हुई अतीक व उनके भाई अशरफ की हत्या के बाद सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से समाज विरोधी भड़काऊ, भ्रामक पोस्ट करने व अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस खुफिया तंत्र व आईटी सेल नजर रखे हुए है। लोग अफवाह से बचे सतर्कता बरत गई।
ईद की खरीदारी को निकले लोग
रमजान माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है। इस बीच ईद की खरीदारी के लिए लोग घरों से निकलने लगे। आम दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही लेकिन बाजार खुले रहे। दुकानों पर लोगों की आवाजाही देखी गई।
