बरेली: जमीन पर कब्जा करने का आरोप, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना फतेहगंज निवासी व्यक्ति ने अपने परिवार वालों पर उस के हिस्से की जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को व्यक्ति ने एसएसपी से शिकायत कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है। 

थाना फतेहगंज पूर्वी के ग्राम मस्तीपुर निवासी सूर्यप्रकाश ने बताया कि मेरे पिता ने परिवार वालों के साथ मिल कर जमीन खरीदी थी। जिसमें उसका 1/3 हिस्सा है। अब उस के परिवार वाले उस के हिस्से पर कब्जा करना चाहते हैं। उस का रास्ता बंद करते हैं। उस के हिस्से में जानवर बांधते हैं और ट्रैक्टर खड़ा कर देते हैं। वहीं विरोध करने पर मारपीट करते हैं। मंगलवार को सूर्यप्रकाश ने एसएसपी से शिकायत कर उसे न्याय दिलाने की मांग की है।

ये भी पढे़ं- बरेली: दो दिन में महापौर के नामांकन के लिए बिके 13 पर्चे, एक भी नहीं हुआ दाखिल

 

संबंधित समाचार