नैनीताल: स्मैक के नशे ने बना दिया शातिर चोर 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खैरना से कार चोरी आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

खैरना, अमृत विचार। बीते सोमवार को ग्राम छड़ा खैरना गरमपानी निवासी मनोज पांडे ने कोतवाली भवाली में 13 अप्रैल को उनके आवास खैरना से मारुति 800 कार चोरी होने की तहरीर सौंपी थी। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों से गहनता से पूछताछ की गई। करीब 100 सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर तथा मुखबिर की सूचना पर पारस जोशी (28) निवासी चौसार पीतांबर होटल के अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया गया। 

चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार पारस जोशी ने कहा कि वह स्मैक का नशा करने का आदी है। इसके चलते उसने कार चोरी की और हल्द्वानी में टनकपुर रोड वारसी कॉलोनी में कबाड़ी को 15000 में अपनी कार बताकर व अपनी मां की बीमारी की मजबूरी जताकर बेच दिया। कबाड़ी ने आरोपी का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, विक्रय पत्र आदि दस्तावेज लेकर गाड़ी को स्क्रैब में काट दिया। पारस जोशी पूर्व में भी अल्मोड़ा में मोटरसाइकिल चोरी तथा नशे की अवैध तस्करी में जेल जा चुका है।

 

संबंधित समाचार