Kashipur News: कोर्ट के आदेश पर आठ माह बाद दर्ज हुई हत्या की रिपोर्ट, जांच में जुटी पुलिस
काशीपुर,अमृत विचार। आठ माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में मृतक की मां ने उसके दो दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मुरादाबाद जिले के थाना भगतपुर निवासी नुसरत ने बताया कि 2 अगस्त 2022 की सुबह अंकुर शर्मा उसके घर आया और उसके पुत्र जुबेर आलम को साथ ले गया, लेकिन शाम तक उनका पुत्र घर नहीं लौटा। जब उसने अपने दूसरे बेटे के फोन से उसको कॉल किया तो जुबैर ने बताया था कि वह अभी अंकुर के साथ है और घर आ रहा है।
उसके बाद भी वह देर रात तक घर नहीं आया। सुबह किसी ने उनको फोन किया और बताया कि उनका बेटा जुबेर गोयल राइस मिल के पास सड़क किनारे मृत पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे और जुबेर के शव को देखा तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसको कहीं और से लाकर वहां फेंक दिया।
उसको शक है कि अंकुर शर्मा और एक अन्य दोस्त शानू ने मिलकर उसके बेटे जुबेर की हत्या की है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर अंकुर शर्मा व सानू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- Haldwani News: बनभूलपुरा से रेलवे टिकट का दलाल गिरफ्तार, तत्काल सेवा के 3 टिकट भी बरामद
