बरेली: AC के विवाद में शख्स की हत्या, पहले भी हो चुका था आरोपी से झगड़ा

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

नंदकिशोर का फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार। छत पर बने कमरे में लगे एसी को लेकर एक युवक का पड़ोसी से विवाद हो गया। पड़ोसी ने उसको लोहे की रॉड से पीट पीट कर घायल कर दिया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहूंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना बारादरी के हरुनगला निवासी नंदकिशोर (40) पुत्र हीरालाल वन विभाग में संविदा पर ड्राइवर था। नंदकिशोर ने अपनी छत पर बने कमरे में एसी लगा रखा था। जिसका विनोद विरोध करता था। इस बात को लेकर 16 अप्रैल को विनोद का नंदकिशोर से विवाद हो गया। विनोद ने उसको लोहे की रॉड से बुरी तरह पीटा। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार की शाम उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है इससे पहले भी दोनों का विवाद हो चुका था। नंदकिशोर ने मंदिर में मूर्ति की स्थापना कराई थी। कुछ दिन बाद विनोद भी मूर्ति लाकर मंदिर में स्थापना कराने के लिए नंदकिशोर की मूर्ति को हटाने को कहने लगा। जिस पर दोनों में झगड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें- बरेली: पूरे उल्लास के साथ मनाई जा रही ईद-उल-फितर, दरगाह आला हजरत, ईदगाह, खानकाह-ए-नियाजिया में हुई ईद की नमाज

संबंधित समाचार