निकाय चुनाव 2023: ताजमहल में भगवा को ‘न’, सपा की लाल टोपी और गमछे को ‘हां’

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा। नगर निकाय चुनाव में नियमों को दरकिनार कर शनिवार को ताजमहल की शाही मस्जिद में नमाज के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) की मेयर प्रत्याशी जूही प्रकाश ने समर्थकों के साथ पार्टी की लाल टोपी और पार्टी का चिन्ह लगे गमछे गले में डालकर वोट मांगे।

हैरानी की बात है जहां उच्चतम न्यायालय के आदेशों का हवाला देकर भगवा और ब्रह्मदंड से लेकर तमाम छोटी-छोटी वस्तुओं को प्रतिबंधित किया जाता है, ऐसे ताजमहल पर सपा कार्यकर्ता आखिर किसके आदेश पर नियमों को तोड़कर प्रचार कर रहे थे। पूरी घटना के वीडियो कैमरे में कैद हैं।

सपा ने आगरा नगर निगम चुनाव में पहले ललिता जाटव को मेयर पद का टिकट दिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद संशोधन करते हुए शाहगंज निवासी 33 वर्षीय जूही प्रकाश जाटव को प्रत्याशी बना दिया था। पूर्व में अपने क्षेत्र से सपा के टिकट पर पार्षद का चुनाव हार चुकी जूही प्रकाश को टिकट मिलने के बाद सपा के साथ ही अन्य राजनैतिक दलों के खेमों में भी चर्चाएं शुरू हो गई थी।

ताजमहल के अंदर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के चलते किसी भी तरह का प्रचार वर्जित है, सीआईएसएफ जवान पूरी तलाशी के बाद संतुष्ट होने पर ही ताजमहल के अंदर प्रवेश करने देते हैं। ऐसे में पार्टी का निशान और नाम लिखे गमछे और पार्टी की निशानी लाल टोपी के साथ सपाइयों का ताजमहल में प्रवेश पुरातत्व विभाग और सीआईएसएफ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहा है।

पुरातत्व अधीक्षक राजकुमार पटेल ने इसे सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मानते हुए खुद के शहर से बाहर होने की बात बताई और तत्काल अधीनस्थों को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हालाँकि थोड़ी देर बाद एक वीडियो और सामने आया, जिसमें सपा प्रत्याशी और समर्थकों को रोक कर उनसे टोपी और गमछा उनकी जेब में रखवाया गया है।

गौरतलब है कि ताजमहल के अंदर किसी भी देश का झंडा, कंपनी का नाम लिखी हुई कमीज समेत किसी भी प्रचार के सामान के साथ प्रवेश वर्जित है। पूर्व में भगवा कपड़े और ब्रह्मदंड लेकर ताजमहल देखने आए अयोध्या के संत जगद्गुरु परमहंस को प्रवेश न मिलने पर काफी हंगामा हुआ था। अब सपाइयों को प्रचार करने जाने देने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो सकती है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: भाजपा नेता के बहन की पीटकर हत्या! भाई ने बहनोई और उसके भाई पर लगाया ये गंभीर आरोप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

प्रज्ञानानंदा से मिला चेक एंड मेट, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 विजेता को सीएम जोसेफ विजय ने दिया 50 लाख का पुरस्कार  
अमरोहा में सनसनीखेज घटना : कूड़ा बीनने वालों की बस्तियां अचानक खाली, प्रशासन और खुफिया एजेंसियां सतर्क
Birthday Special: बॉलीवुड की ये दो अभिनेत्रिया आज मना रही अपना जन्मदिन, शिल्पा शेट्टी और डिंपल कपाड़िया को मिल रही बधाईया
श्रद्धालुओं को लिए खुशखबरी : अब काशी की संकरी गलियों में रास्ता दिखाएगा Better Way' App, कई भाषाओं में करेगा काम
UP News : लखनऊ में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र का उद्घाटन, सीएम योगी बोले-किसानों को मौसम की सटीक खबर मिलना जरूरी