VIDEO : शाहरुख खान ने दी 'ईदी', मन्नत की बालकनी से अदा किया फैंस का शुक्रिया, बोले- Eid Mubarak

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दुनिया भर में आज ईद की धूम है। इस खास मौके पर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने आमिर खान संग फोटो शेयर कर फैंस को ईद की मुबारकबाद दी तो अब शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों पर प्यार लुटाया है। हर बार की तरह किंग खान ने मन्नत की बालकनी से फैंस का शुक्रिया अदा किया है और उन्हें ईद के त्योहार की मुबारकबाद दी है। 

https://www.instagram.com/p/CrVaoqDgqI7/

विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की है। वीडियो में किंग खान अपने घर मन्नत की बालकनी में आकर फैंस को बधाई देते हुए नजर आए। शाहरुख व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक जीन्स में नजर आए। इस दौरान किंग खान ने अपना आईकॉनिक पोज भी दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि मन्नत के बाहर फैंस की तगड़ी भीड़ है।  

https://www.instagram.com/p/CrVbS9WNMnT/

आपको बता दें कि शाहरुख को आखिरी बार सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म पठान में देखा था। यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को रिलीज हुई थी, जिसमें दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा भी नजर आए थे। अब किंग खान एक बार फिर एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान में विजय सेतुपति और नयनतारा के साथ दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें : अमिताभ बच्चन को Twitter पर वापस मिला Blue Tick, ट्वीट कर बिग बी ने गाया गाना- तू चीज़ बड़ी है musk musk...

संबंधित समाचार