रुद्रपुर: लाखों की चोरी में दो सगे भाइयों सहित तीन गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। 15 अप्रैल को आजाद नगर में हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश करते हुए थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपियों के कब्जे से 90 फीसदी चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।  

शनिवार को खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल, सीओ तपेश कुमार और थाना प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल को आजाद नगर के रहने वाले आरिंदा गौतम विश्वास ने बताया कि रात को सोते वक्त चोरों ने सभी को कमरे में बंद कर दिया था और घर के अंदर रखी अलमारी में से 5600 की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण, दुकान में रखे एयर बडस, तीन कीपेड फोन, एक कैमरा, एटीएम सहित लगभग पांच लाख रुपये का माल चुरा लिया है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस पड़ताल में वार्ड-पांच जगतपुरा निवासी संजू ढाली और शरद ढाली उर्फ एलियन की भूमिका संदिग्ध दिखी। जिसके बाद पुलिस ने सुरागरसी एवं सर्विलांस के माध्यम से दबिश देकर सिडकुल ढाल के समीप दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की तो पता चला कि चोरी में कालीनगर दिनेशपुर निवासी सोनू मंडल भी शामिल है  वहीं, पड़ताल की तो पता चला कि संजू ढाली एवं शरद ढाली पर थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा गुंडा एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।

भाइयों सहित सोनू पर दर्ज हैं कई मुकदमे
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा आजादनगर में हुई लाखों की चोरी प्रकरण में गिरफ्तार सगे भाई शरद ढाली और संजू ढाली का जब आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो शरद ढाली पर वर्ष 2018 से 20 22 तक शराब, आर्म्स एक्ट, चोरी सहित छह मुकदमे पंजीकृत हैं। वहीं, उसके भाई संजू ढाली उर्फ एलियन पर एक चोरी का मामला पंजीकृत हैं। इसके अलावा तीसरे आरोपी सोनू मंडल पर भी वर्ष 2019 से 2023 तक लगभग पांच मुकदमे पंजीकृत हैं।

चोरों के मददगारों को ढूंढेगी पुलिस
रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी पेशेवर चोर हैं और चोरी से पहले वारदात स्थल की अच्छे से रेकी करते हैं। ऐसे ही जिस वक्त शरद, संजू एवं सोनू ने चोरी की वारदात के बाद कुछ देर ट्रांजिट कैंप में रात बिताई थी। पुलिस अब इन लोगों को चिह्नित करेगी जो शातिर चोरों की मददगार है। इसके बाद उनके विरुद्ध भी कार्रवाई करेगी।

संबंधित समाचार