CM माणिक साहा: लोकसभा चुनाव में मोदी को त्रिपुरा की दो सीट ‘उपहार’ में देने का लिया संकल्प 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘दो कमल का उपहार’ देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक में विफल होगी भाजपा की 'ध्रुवीकरण की राजनीति' : कांग्रेस प्रवक्ता

पूर्वोत्तर राज्य में दो लोकसभा क्षेत्र हैं - पश्चिम और पूर्वी त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र - जो सत्तारूढ़ दल के पास हैं। साहा ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने अक्षय तृतीया के पावन मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा की उपस्थिति में बूथ सशक्तीकरण अभियान पर आयोजित कार्यशाला में पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम अगले लोकसभा चुनाव में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी जी को त्रिपुरा से दो कमल भेंट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

भाजपा की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कार्यशाला में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने त्रिपुरा में 2023 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की हर संभव तरीके से मदद की है। अब समय आ गया है कि उन्हें राज्य की दो लोकसभा सीट उपहार में दी जाएं।’’ इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक, सांसद बिप्लब कुमार देब और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - यौन उत्पीड़न जांच: कलाक्षेत्र पैनल ने किया छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च

संबंधित समाचार