प्रियंका कक्कड़ को किया गया आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। 'आम आदमी पार्टी' (आप) ने वरिष्ठ नेता प्रियंका कक्कड़ को शनिवार को अपना नया 'राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता' नियुक्त किया। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने कक्कड़ को नियुक्ति का प्रमाण पत्र सौंपा।

ये भी पढ़ें - कर्नाटक: मंत्री मुरुगेश निरानी पर मतदाताओं को प्रलोभन देने के आरोप में मामला दर्ज

कक्कड़, 2013 से पार्टी से जुड़ी हुई हैं। वह 2017 से 2019 तक आप की तेलंगाना पर्यवेक्षक थीं। वह दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्र की कानूनी प्रमुख भी थीं और उन्होंने 2021 से 2023 तक राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के सलाहकार के रूप में भी काम किया है। कक्कड़ ने उत्तर प्रदेश में पार्टी के कानूनी पर्यवेक्षक के रूप में कार्य किया, जहां वह राज्य संगठन के लिए गठित एक निगरानी समिति की सदस्य भी थीं। 

ये भी पढ़ें - किलो के हिसाब से बिकेगा सेब, नियम को सख्ती के साथ करेंगे लागूः जगत सिंह नेगी

संबंधित समाचार