देहरादून: बीमार पिता से करवाया प्रॉपर्टी पेपर में sign, स्टोर रूम में बंद करने से हुई मौत
देहरादून, अमृत विचार। देहरादून के करनपुर से एक मामला सामने आ रहा है। जहां एक व्ययकी ने बूढ़े बाप से प्रॉपर्टी के कागजात में हस्ताक्षर करवा के संपत्ति अपने नाम करवा ली। इसके तुरंत बाद उसने अपने पिता को स्टोर रूम में बंद कर दिया। कुछ दिनों में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में बुजुर्ग की भांजी उनके बेटे और बहु के खिलाफ जनवरी से शिकायत दर्ज लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी।
बुजुर्ग की भांजी मोनिका निवासी फरीदाबाद पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि उनके मामा देहरादून के करनपुर में रहते थे। उनका ममेरा भाई आशु ग्रोवर और उसकी पत्नी स्नेह ग्रोवर ने पिछले दिनों उनके मामा से संपत्ति के कागजात पर दस्तखत करवा लिए। इसके माध्यम से संपत्ति उनके नाम हो गई। इसके बाद उन्हें स्टोर में बंद कर दिया गया। मामा बीमार थे, लेकिन उनका ध्यान नहीं रखा गया। समय पर उन्हें दवाई भी नहीं दी गई। अब पिछले दिनों बुजुर्ग की मौत हो गई।
इंस्पेक्टर डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि मोनिका की शिकायत की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिला से साक्ष्यों की मांग की गई है। इसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। मोनिका का कहना है कि उन्होंने डीएम, डीआईजी और कई अधिकारियों के कार्यालय में इस मामले में शिकायत की थी। लेकिन, उस वक्त इस शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
