रुद्रपुर: कृषक महोत्सव खरीफ हुआ शुरू, किसान रथ किए रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। ऊधमसिंह नगर में कृषक महोत्सव खरीफ-2023 शुरू हो गया गया है। इसका उद्घाटन जिलाधिकारी युगल किशोर पंत और किसानों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तीन किसान रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये रथ 3 मई तक जनपद के सभी न्याय पंचायतों में जाकर किसानों को कृषि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। इस दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गये स्टालों का निरीक्षण भी किया और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित स्थानीय उत्पाद भी खरीदे।

कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हमारा जनपद कृषि प्रधान जनपद है। यहां के कृषक विभिन्न फसलों का अच्छा उत्पाद भी करते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की जानकारी के उद्देश्य से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके लिए विभिन्न विभागों के स्टाल लगाये गये।

जनपद में सीमित भूमि में अच्छी तकनीक, उन्नतशील बीजों का प्रयोग करके कम लागत में अधिक पैदावार हो और सकल आय में बढ़ोतरी हो इस ओर सरकार विभिन्न विभागों के माध्यम से इस योजना को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि गोष्ठी में कृषि, पशु पालन, उद्यान व कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञों द्वारा किसानों को नई-नई तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

इससे कृषक नई तकनीक का प्रयोग कर अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। गोष्ठी में मोटे अनाज का उत्पादन करने व स्वास्थ्य के लिए उसके फायदों के बारे में भी विशेषज्ञों द्वारा बताया गया है। किसानों ने भी फसलों में लगने वाली विभिन्न बीमारियों से बचाव व उत्पादन बढ़ाने आदि की जानकारी विशेषज्ञों एवं विभागों से प्राप्त की। वहीं किसानों ने कलक्ट्रेट परिसर में लगाये गये स्टॉलों से नई-नई तकनीकों की जानकारी व नई कृषि यंत्रों की जानकारी लेकर अपनी समस्याओं का निराकरण किया।

यह लोग रहे मौजूद
मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, पीडी हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, किसान अरुण कुमार शर्मा, ठाकुर जगदीश सिंह, अनिल दीप महल, सुरेश सिंह राणा, किशन सिंह, जीत सिंह, धर्म सिंह, राकेश, रामचरन सिंह, सतनाम सिंह, दीपा देवी भगवान सिंह, राम भरोसे, गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सुनीता देवी, सत्यवती, राजवती, कमला देवी, मुख्य कृषि अधिकारी एके वर्मा, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कृषक उपस्थित थे।

संबंधित समाचार