नानकमत्ता: कटिया डालकर कर रहे विद्युत चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानकमत्ता, अमृत विचार। विभागीय के कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते कई लोग विद्युत लाइनों में कटिया डालकर खेतों की सिंचाई कर रहे हैं।

क्षेत्र में कई किसानों बेमौसमी धान की फसल की सिंचाई के लिए विद्युत मोटरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसका संचालन चोरी की बिजली से किया जा रहा है। इस वर्ष क्षेत्र में मटेया, डियुड़ी, नवीनगर, बलखेड़ा, खमरिया, सिद्धा, किसनपुर, बरकी डाडी, सुनखड़ी, सिसईखेड़ा, लामाखेड़ा,  सरौजा, ध्यानपुर आदि गांवों में बे मौसमी धान की खेती किसानों द्वारा की जा रही है। 

डीजल की महंगी कीमत को देख किसान विद्युत विभाग से सांठ-गांठ कर विद्युत की लाइनों में कटिया डालकर मोटरों से सिंचाई कर रहे है। जिससे हैंडपंपों का वाटर लेबल भी नीचे चला गया है और सरकार को लाखों रुपये का चूना भी लग रहा है।

 

संबंधित समाचार