सुल्तानपुर : भूत-प्रेत के चक्कर में महिला से छेड़खानी, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Published By Pradumn Upadhyay
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर । भूत प्रेत का डर दिखा महिला के साथ धोखधड़ी करते हुए आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया। सफल न होने पर गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी। डरी और सहमी महिला ने इसकी शिकायत की है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देते हुए बताया कि बीते कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। दवा लेने से आराम नहीं मिल रहा था, तभी सैफुल्लागंज निवासी पंचम पाल, फतेहपुर संगत निवासी मुन्ना निषाद व अज्ञात पंडित ने मिलकर बताया कि उस पर भूत प्रेत का साया है।

इसलिए ठीक नहीं हो रही है। तंत्र मंत्र से ही ठीक हो सकती है। महिला का आरोप है कि उस उक्त लोगों के बहकावे में आ गई। तंत्र मंत्र के नाम पर उक्त लोगों ने 50 हजार रुपए भी ठग लिए। साथ ही यह लोग तंत्र मंत्र के नाम पर छेड़खानी भी करते थे। महिला को जब आराम नहीं मिला तो आरोपितों ने कहा कि तुम्हारे साथ दुष्कर्म करना पड़ेगा। महिला ने जब विरोध किया तो आरोपितों ने गालियां देते हुए किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि महिला की तहरीर पर धोखाधड़ी, छेड़खानी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बस्ती : आनलाइन वीडियो कालिंग से जांच बंद कराने की शिक्षकों ने की मांग

संबंधित समाचार