बरेली: अब इमरजेंसी वार्ड में हर दिन अलग रंग की बिछाई जाएंगी चादरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हर दिन अलग-अलग रंग की चादरें बेडों पर नजर आएंगी। किस दिन कौन सी चादर बेड पर बिछाई जाएगी। इससे संबंधित चार्ट वार्ड में चस्पा किया जाएगा। शासन ने सरकारी अस्पतालों में कलर कोडिंग की व्यवस्था लागू कर दी है। माना जा रहा है कि आए दिन चादर और तकिया का कवर न बदले जाने की शिकायतें आने के बाद यह कदम उठाया गया है। प्रबंधन ने इस संबंध में तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रथम चरण में इमरजेंसी और एनआरसी वार्ड में यह व्यवस्था शुरू की जाएगी।

चादरों की खरीद निर्धारित रंगों के हिसाब से रेट कांट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी। सरकारी अस्पतालों में अभी हरे बार्डर की सफेद चादर इस्तेमाल की जा रही है। जिला अस्पताल की एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि कलर कोड के हिसाब से हर अलग रंग की चादरें बेड पर बिछाने का आदेश दिया गया है। चादर आपूर्ति की तैयारियां की जा रहीं हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: गेहूं खरीदने के लिए अब किसान के घर पहुंचेगा ट्रक, जनपद में शुरू हुई मोबाइल क्रय केंद्र की व्यवस्था

 

 

संबंधित समाचार