Almora News: 13 मई को होगी भू-माफिया भगाओ-पहाड़ बचाओ रैली, जुटेंगे हजारों लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। भू-माफिया भगाओ, पहाड़ बचाओ को लेकर आगामी 13 मई को अल्मोड़ा में प्रस्तावित रैली व प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर राम सिंह धोनी बहुउद्देशीय पुस्तकालय सभागार में चर्चा की गई। बैठक में उत्तराखंड में भू माफियाओं के बढ़ते प्रभाव पर चिंता व्यक्त की। 

कहा कि तत्कालीन त्रिवेंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि भूमि की असीमित खरीद के कानून को निरस्त किया जाए। राज्य में प्रभावशाली लोगों द्वारा विभिन्न प्रयोजन के लिए दी गई भूमि उपभोग की अनुमति व उसके दुरुपयोग की उच्च स्तरीय जांच कर नियमानुसार इन जमीनों को इनकी संपत्तियों को सरकार के पक्ष में जब्त किया जाए। 

साथ ही पर्वतीय क्षेत्र में बंदोबस्ती, चकबंदी के साथ हिमाचल की तर्ज पर सख्त कानून लागू किया जाए। बाहरी लोगों के भूमि खरीद पर रोक लगाने सौर ऊर्जा के लिए लीज पर ग्रामीणों की जमीन पर बाहरी कंपनियों को देने की व्यवस्था तत्काल समाप्त किए जाने की मांग की। 

तय किया गया कि भूमाफिया भगाओ पहाड़ बजाओ को लेकर आगामी 13 मई को गांधी पार्क अल्मोड़ा में प्रातः 11:00 से एक विशाल रैली निकाली जाएगी। जो मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए पुनः गांधी पार्क चौघान पाटा पहुंचकर समाप्त होगी तथा जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। 

बैठक में उत्तराखंड की अस्मिता को बचाने तथा भू माफियाओं को भगाने के लिए बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई। बैठक में शीघ्र ही पर्चा पोस्टर प्रकाशित कर जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। 

बैठक में भूमि बचाओ संघर्ष समिति फल सीमा के दीवान सिंह बिष्ट, त्रिलोक सिंह बिष्ट, मदन मोहन बिष्ट, विनोद सिंह बिष्ट, सालम समिति अध्यक्ष राजेंद्र रावत, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, एड जीवन चंद, एड नारायण राम सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Haldwani News: तल्ख तेवर में दिखे कमिश्नर, परियोजनाओं को समय से पूरा करने के लिए दैनिक निगरानी के दिये आदेश

संबंधित समाचार