बहराइच: पेड़ से लटकता मिला अज्ञात युवक का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाया, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा, बहराइच, अमृत विचार। जनपद के हुसैनीपुरवा गांव में यूकेलिप्टस के पेड़ पर ऊंचाई में एक अज्ञात युवक का शव शुक्रवार सुबह लोगों ने लटकता देखा। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम हुसैनीपुरवा में शुक्रवार सुबह लोग खेत की ओर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने देखा कि यूकेलिप्टस के पेड़ पर उंचाई से युवक का शव लटका देखा। इस पर लोगों में हड़कंप मच गया। शव पेड़ पर सहारे में लटका हुआ था। लोगों ने शव मिलने की सूचना कोतवाली में दी। कोतवाल हेमंत कुमार गौड़ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पहचान करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। गांव के लोग मौत को संदिग्ध मान रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच कराई जा रही है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है।

यह भी पढ़ें:-आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: सूरज के चारों ओर दिखी सतरंगी रिंग, जानें इसे कहते हैं वैज्ञानिक

संबंधित समाचार