Dehradun News: स्कूल प्रबंधन पर हिंदू छात्रों को मुस्लिम टोपी पहनाने व अभिभावकों के साथ अभद्रता का आरोप, कार्रवाई की मांग
देहरादून, अमृत विचार। एक बार फिर से एक स्कूल पर हिंदू बच्चों को मुस्लिम टोपी पहनाने का आरोप है, जिसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने स्कूल का घेराव कर कार्रवाई की मांग की है।
जिले के विकासनगर में रामपुर स्थित द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल में बीती 20 अप्रैल को ईद के कार्यक्रम में डांस के दौरान हिंदू बच्चों को मुस्लिम टोपी पहनाने का आरोप लगा है। जिसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन कर स्कूल का घेराव किया।
बजरंग दल नेता शेखर बंसल ने आरोप लगाया कि जब इस बात की भनक बच्चों के अभिभावकों को लगी तो उन्होंने अपने बच्चों को स्कूल से ले जाने के लिये कहा कि तो बच्चों को स्कूल से बाहर निकालने का धमकी दी गई। फीस वापस करने की मांग पर अभिभावकों के साथ अभद्रता की गई जिसको लेकर बजरंग दल की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया।
बजरंग दल नेता ने कहा कि स्कूल ने अपने फेसबुक पेज पर भी कार्यक्रम की डिटेल और फोटो पोस्ट की है। जिसमें कहा गया कि स्कूल ने अपनी विशेष असेंबली में ईद मुबारक गीत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी है। उधर, इस संबंध में स्कूल की प्रधानाचार्य अनु गुप्ता का कहना है कि स्कूल में ईद पर गीत का आयोजन किया गया था, जिसमें सभी समुदाय के बच्चे शामिल रहे।
कार्यक्रम के हिसाब से ही बच्चों ने ड्रेस पहनी थी। जिन अभिभावकों के बच्चे कार्यक्रम में भाग ले रहे थे, उनसे पहले अनुमति ली गई थी। किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने जैसा कार्यक्रम में कुछ भी नहीं था।
यह भी पढ़ें- Haldwani News: महाविद्यालयों में तैनात अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ेगा, उच्च शिक्षा निदेशालय ने भेजा प्रस्ताव
