हल्द्वानी: काठगोदाम के जिदान लंदन में खेलेंगे फुटबॉल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। लंदन के अर्सनल फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित एक्स्ट्रा मॉक्स फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच लंदन में खेला जाएगा। इसमें एमनिटी पब्लिक स्कूल रुद्रपुर की टीम फाइनल मैच में हिस्सा लेगी। जिसमें काठगोदाम निवासी हिफजान खान (निदान) को भी शामिल किया गया है।

हिफजान 5 वर्ष की उम्र से ही अपने पिता जुबैर मोहम्मद से फुटबॉल की बारीकियां सीखते आए हैं। वर्तमान समय में हिफजान रुद्रपुर कार्बेट एफसी हॉस्टल में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इस अवसर पर काठगोदाम स्पोर्ट्स क्लब की ओर कुंदन बिष्ट, हिमांशु शाही समेत कई लोगों ने हिफजान को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

 

संबंधित समाचार