रामनगर: दो लोगो ने फांसी के फंदे को चूमा, मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। गुरुवार की देर शाम अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं पुलिस भी जांच में जुट गई है।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि ग्राम पूछडी निवासी करण सैनी 18 वर्ष पुत्र बाबू सिंह सैनी और ग्राम पार्वती कुंज फेस नंबर सेकंड तिरुमाला निवासी बहादुर सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। दोनों की आत्महत्या किये जाने का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

 

संबंधित समाचार