ओखलकांडा: वायरल संक्रमण के चलते दर्जनों मवेशियों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ओखलकांडा, अमृत विचार। ओखलकांडा ब्लॉक के पतलोट व कूकना ग्राम पंचायत क्षेत्र में बीते कुछ समय से पालतू जानवरों गाय, भैंस व बैलों की अज्ञात बीमारी के चलते मौत हो रही है। ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष बना हुआ है।
   

स्थानीय निवासी दीपक टम्टा ने बताया कि बीते कुछ समय से पालतू जानवरों में वायरल संक्रमण के चलते जानवर बीमार पड़ रहे हैं और कई की मौत भी हो चुकी है। स्थानीय पशु चिकित्सकों द्वारा इलाज के बाद भी पशु ठीक नहीं हो रहे हैं। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों से भी संपर्क किया पर उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। 

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन सिंह ने बताया कि बीते कुछ समय से ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट व कूकना ग्राम पंचायत में अज्ञात बीमारी से पालतू जानवरों के शरीर पर फोड़े हो रहे हैं और फिर उनकी खाल झड़ने लग रही है। इसके चलते दर्जनों लोगों की दुधारू गायों की मौत हो चुकी है। उन्होंने ओखलकांडा पशु चिकित्सा प्रभारी से जल्द टीम भेजकर मवेशियों को बीमारी से निजात दिलाने की मांग की है।

मदन सिंह नोलिया ने बताया कि लक्ष्मण सिंह का बैल, डूंगर सिंह नौलिया, चंदन सिंह, त्रिलोक सिंह नेगी, कुंवर सिंह नेगी, नारायण सिंह, माधवानंद, गोपाल दत्त, डूंगर सिंह, हयात सिंह, कैलाश सिंह, कृष्णा राम, रुद्र राम, रमेश राम, शेर सिंह, देवकी देवी, चंदन सिंह, नारायण सिंह, कमल सिंह, सुरेश चंद्र, गणेश सिंह, गंगा सिंह, दीवान सिंह आदि लोगों के मवेशियों की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज