कनाडा ने चीन के राजनयिक को देश किया निष्कासित, सांसद को डराने की कोशिश करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बीजिंग। कनाडा के एक सांसद और उसके परिवार को कथित रूप से धमकाने के मामले में उस देश के चीनी वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी को छुट्टी पर जाने के आदेश के जवाब में चीन ने एक कनाडाई राजनयिक को निष्कासित करने की घोषणा की है।

 चीन के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वह कनाडा के ‘‘विवेकहीन कदम’’ का कड़ा विरोध करता है और उसके जवाब में चीन समान कार्रवाई कर रहा है। उसने कहा कि शंघाई में पदस्थ कनाडाई राजनयिक को 13 मई तक देश छोड़ने को कहा गया है। यह भी कहा गया है कि ‘‘चीन जवाब में आगे और कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है’’। 

इससे पहले कनाडा ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की सरकार एक चीनी राजनयिक को निष्कासित कर रही है जिन पर कनाडा की जासूसी एजेंसी ने हांगकांग में एक विपक्षी सांसद और उसके परिवार के सदस्यों को धमकाने की साजिश में शामिल रहने का आरोप लगाया है। कनाडा में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि टोरंटो में पदस्थ राजनयिक झाओ वी के पास देश छोड़ने के लिए पांच दिन हैं।

ये भी पढ़ें:- Pakistan: इमरान की गिरफ्तारी के बाद सड़कों को जाम कर लोगों किया प्रदर्शन, इस्लामाबाद में निषेधाज्ञा की धारा 144 लागू

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज