रामनगर: आर्मी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
रामनगर, अमृत विचार। आर्मी स्कूल, हेमपुर का केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित कक्षा दस और बारह का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। इंटर में विद्यालय ईशा बिष्ट (96.2%), तनीषा जीना (94.8%), मेधा पांडेय (94.4%),जतिन पन्त (93.2%),मो० अज़मल (93.0%) टॉप फाइव में रहे जबकि साक्षी नेगी (92.2), बुशरा जिया (92.0), नकुल गहलोत (92.0), सानिया रावत (91.6), सुनाक्षी रावत (91.6), हिमांशु बिष्ट(91.4), अभिषेक वर्मा (90.6), सोहानी पांडेय (90.6), आकाश रावत (90.4), अभय रावत (90.0), अनुष्का (90.0) और साक्षी( 90.0) का परीक्षा परिणाम भी उल्लेखनीय रहा। उधर कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा।मरियम (94.8), सानिया रावत (92.4), अनुज रावत (92.2), साक्षी (92.2) आरुषि (91.4), वंश (90.6) ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य मालिनी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की है।
