रायबरेली शहर में कांग्रेस को निर्णायक बढ़त, भाजपा पिछड़ी 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार। शहर की नगर पालिका परिषद सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार शत्रुघ्न सोनकर ने निर्णायक बढ़त बना ली है। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार शालिनी कनौजिया को 8259 फोटो से पछाड़ दिया है।

दूसरे चक्र की मतगणना के बाद कांग्रेस उम्मीदवार को 17473 मत मिले हैं । जबकि भाजपा उम्मीदवार सनी कनौजिया को 9363 मत मिले हैं। सपा उम्मीदवार 4407 मत पाकर तीसरे स्थान पर है। उधर जनपद की नगर पंचायत बछरावां, शिवगढ़ और महाराजगंज में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि लालगंज नगर पंचायत में कांग्रेस उम्मीदवार सरिता गुप्ता आगे चल रही है।

डलमऊ में भाजपा के बृजेश दत्त गौड़, ऊंचाहार में भाजपा की ममता जायसवाल आगे चल रही है। सलोन नगर पंचायत में निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। परशदेपुर में सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। जबकि नसीराबाद में निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त बनाई हुई है।

यह भी पढ़ें : प्रयागराज : निर्दलीय उम्मीदवार रूबी प्रधान ने एक हजार मतों से दर्ज की जीत

संबंधित समाचार