रुद्रपुर: कंपनी से चोरी कर ले जा रहे थे ब्रेक बूस्टर और चार इंजन पार्ट ईजीआर वाल्व

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल की वाहन उत्पाद कंपनी में सिक्योरिटी गार्डों ने दो आरोपियों को चोरी के सामान सहित दबोच लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सुपरवाइजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

जानकारी के अनुसार ग्राम छड़ायल मुखानी हल्द्वानी निवासी हरीश चंद्रा ने बताया कि वह अशोक लीलैंड कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात है। 14 मई को रात दो युवक कंपनी परिसर के अंदर से कुछ सामान कंपनी की चारदीवारी से बाहर फेंक रहे थे। जिस पर सुरक्षा कर्मियों ने दौड़ कर दोनों युवकों को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मोहित निवासी ग्राम पहरापुर थाना हाफिजगंज बरेली यूपी और सोनू गंगवार निवासी ग्राम कोडमपुर थाना भोजीपुरा बरेली यूपी बताया। दोनों के कब्जे से प्लास्टिक के कट्टे में तीन वाहन पार्ट ब्रेक बूस्टर और चार इंजन पार्ट ईजीआर वाल्व बरामद किए। 

संबंधित समाचार