बरेली: गुरुवार से लग जाएगा बरेली कॉलेज में ताला, अस्थाई कर्मचारियों ने बैठक में लिया फैसला

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। जिसको लेकर वे तीन बार कॉलेज में तालाबंदी कर चुके हैं। हर बार उन्हें आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन ना ही उनकी वेतन की बढ़ोतरी की जाती है ना ही उनके अन्य मांगे पूरी की जा रही हैं।

जिसको लेकर आज बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के तत्वधान में एक बैठक का आयोजन किया गया। कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने बताया लंबे समय से वह अपनी वेतन बढ़ोतरी,विनियमितीकरण व कॉलेज को यूनिवर्सिटी बनाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन अभी तक प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी। जिस कारण कर्मचारियों में आक्रोश है।

कई बार वह लोग  प्रशासन को इस बाबत पत्र दे चुके हैं। सुनवाई ना होने पर उन सभी लोगों ने सर्वसम्मति से फैसला लिया है। गुरुवार से बरेली कॉलेज में अनिश्चितकालीन तालाबंदी कर दी जाएगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन व कॉलेज प्रशासन की होगी । यह तालाबंदी जब तक जारी रहेगी, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती है। कर्मचारी अब  प्रशासन की झूठी बातों में नहीं आएगा। कई बार प्रशासन के आश्वासन पर उन लोगों को अपना आंदोलन स्थगित करना पड़ा। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा।

ये भी पढ़ें : गैंगस्टर के गठजोड़ को तोड़ने के लिए बरेली मंडल में एनआईए की छापेमारी

संबंधित समाचार