जमीन के बदले नौकरी पीएमएलए मामला : राबड़ी देवी हुईं पूछताछ के लिए ED के सामने पेश 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी जमीन के बदले नौकरी के कथित घोटाले से जुड़े धनशोधन के एक मामले में पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुईं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी 68 वर्षीय राबड़ी देवी इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रही हैं।

ये भी पढ़ें - पश्चिम बंगाल पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला, मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार : पुलिस

लालू के पुत्र, बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और सांसद बेटी मीसा भारती से हाल के दिनों में संघीय एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ की है। धन शोधन का मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी से निकला है। ईडी ने कुछ समय पहले इस मामले में छापेमारी की थी और एक करोड़ रुपये की ‘‘बेहिसाब नकदी’’ जब्त की थी तथा अपराध से अर्जित 600 करोड़ रुपये की आय का पता लगाया था।

कथित घोटाला उस वक्त हुआ था जब लालू प्रसाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले कार्यकाल में रेल मंत्री थे। एजेंसियों का आरोप है कि 2004-09 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में समूह ‘डी’ के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों को नियुक्त किया गया और इसके बदले संबंधित व्यक्तियों ने अपनी जमीन लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित की थी।

ये भी पढ़ें - ज्ञानवापी मस्जिद में ‘शिवलिंग’ के वैज्ञानिक सर्वे के आदेश के खिलाफ अर्जी पर सुनवाई करेगा HC

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Kanpur News: कानपुर में प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसान सम्मानित, CM योगी ने बढ़ाया उत्साह
लखनऊ के किसान पथ पर हादसा: डंपर की टक्कर से दो साढ़ुओं की मौत, बाइक 2 किमी तक घिसटी
Exclusive : जहां आज खेत हैं, वहीं बसने जा रही उत्तराखंड की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल सिटी, बदलेगी UP- MP बिहार तक के लाखों युवाओं की किस्मत
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: उत्तराखंड बना पूर्ण साक्षर राज्य, चारधाम यात्रा के घोड़े-खच्चरों के बीमा में देगी 20% प्रीमियम
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद : CM योगी के कार्यक्रम से दूर रहेंगे चंपतराय, डीएम ने जारी किया पत्र, कहा- अपने स्थान पर नामित करें दूसरा व्यक्ति