Haldwani News : पकड़ी गई तान्या शेख, होगा बड़े सैक्स रैकेट का होगा खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। फरार बड़े सैक्स रैकेट गैंग की सरगना तान्या शेख पुलिस के चंगुल में फंस चुकी है, लेकिन पुलिस अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। तान्या के साथ उसके कई गुर्गे पुलिस की राडार पर है। बताया जा रहा है कि पुलिस शुक्रवार को बड़े सैक्स रैकेट का खुलासा कर सकती है। 

तीन दिन पूर्व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की प्रभारी ललिता पांडे ने 15 साल की लड़की को हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से बरामद किया था। लड़की के साथ पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक दलाल रज्जाक पाइक को पकड़ा था। लड़की की निशानदेही पर पुलिस ने भोटियापड़ाव के संजयनगर में आसिम के घर छापेमारी की थी। यहां टीम को बंधक बनाकर पीटा गया और लड़की को पश्चिम बंगाल से अगवा कर लाने वाली तान्या शेख छत से कूद कर फरार हो गई।

पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि तान्या शेख एक पेशेवर मानव तस्कर है और उसका सैक्स रैकेट का धंधा पश्चिम बंगाल से लेकर कई राज्यों में फैला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तान्या शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अब उसके गुर्गे पुलिस की राडार पर हैं।

इस मामले में पुलिस तान्या के शरणदाता आसिम और उसके दो बेटों अशद रजा व हसन रजा को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि तान्या के साथ आसिम की पत्नी मीना व बेटी हासिया व अनम मौके से फरार हो गए थे। 

यह भी पढ़ें- Haldwani News : 16 पर्वतीय मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज