कौशांबी: लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी। कौशांबी जिले के मंझनपुर इलाके में सातवीं कक्षा की एक छात्रा को घर छोड़ने के बहाने लिफ्ट देने वाले एक व्यक्ति ने कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई जब लड़की (13) को एक व्यक्ति ने स्कूल से घर लौटते समय लिफ्ट दी और एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। 

उन्होंने कहा कि बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूत्रों ने कहा कि बाद में वह किसी तरह अपने घर पहुंची और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। 

यह भी पढ़ें:-Vat Savitri vrat 2023: पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाएं कर रहीं पूजन, तेज धूप में भी नहीं कम हुआ उत्साह

संबंधित समाचार