श्रीनगर में हथियार, विस्फोटकों समेत दो भाई गिरफ्तार
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने गुरूवार को यहां घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान दो भाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने शहर के बाहरी इलाके बरथना कमरवाडी में अभियान शुरू किया था। इसी दौरान तारिक अहमद और …
श्रीनगर। सुरक्षा बलों ने गुरूवार को यहां घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान दो भाइयों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार तथा विस्फोटक बरामद किए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने शहर के बाहरी इलाके बरथना कमरवाडी में अभियान शुरू किया था। इसी दौरान तारिक अहमद और रेयाज अहमद को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और एके 47 राइफल की 12 गोलियां तथा विस्फोटक बरामद किया गया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
