Bajpur News : वृद्ध की पगड़ी उतारने के मामले में कार्रवाई की मांग, कोतवाल से मिले सिख समाज के लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। मारपीट कर सिख धर्म के वृद्ध की पगड़ी उतारकर अपमानित करने के प्रकरण को लेकर गुरुद्वारा सिंह सभा बाजपुर में समाज के लोगों ने बैठक बुलाई जिसमें घटना की निंदा की गई। इसके बाद कोतवाली पहुंचे लोगों ने कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी से मुलाकात कर उन्हें घटना की वीडियो क्लीपिंग दिखाई तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने व पगड़ी का अपमान करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।  

बुधवार को बैठक में कहा कि पगड़ी सिख समाज के व्यक्ति के लिए सबसे बड़े सम्मान की बात है और यदि कोई इसका अपमान करेगा तो किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। कहा कि एक तो बुजुर्ग के साथ मारपीट कर उनके धार्मिक पोशाक का अपमान किया गया, उल्टा उन्हीं पर रिपोर्ट दर्ज करवा दी। कोतवाली ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया जा रहा है। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब नानकमत्ता प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरचरण सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब बाजपुर के पूर्व अध्यक्ष अवतार सिंह सैनी, भाकियू के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष विक्की रंधावा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरप्रीत सिंह निज्जर, ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू, प्रभशरण सिंह, सिंगारा सिंह, हरदयाल सिंह, गगन सरना, जिगर गिल, हिंदा सहोता, विक्रम सिंह, दलजीत सिंह, हरदयाल चहल, सतपाल ढिल्लन, सोनू संधू, गोल्डी, नितीश उपाध्याय, रनदीप सिंह, हरदीप सिंह, मुख्तयार सिंह, दलजीत सिंह, जस्सा ढिल्लन, मंजीत भट्टी, अरविंदर भट्टी, प्रितपाल सिंह, जोत सिंह, जगमोहन सिंह, मनिंदर संधू आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें- Rudrapur News : प्रबंधन के खिलाफ श्रमिकों का कंपनी गेट पर प्रदर्शन, नोटिस देकर परेशान करने का लगाया आरोप

संबंधित समाचार