हल्द्वानी: आरटीई से प्रवेश के लिए हल्द्वानी में 1500 आवेदन
हल्द्वानी, अमृत विचार। शिक्षा अधिकार अधिनिमय के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 23 मई को समाप्त हो गई है। उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में इन दिनों आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं।
अब तक करीब 1500 बच्चों ने आवेदन पत्र जमा किए हैं। 5 जून से 15 जून तक चयनित बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा। 16 से 20 जून तक निजी विद्यालय पोर्टल पर प्रवेशित बच्चों की सूची जारी करेंगे। प्रभारी उपशिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरटीई के तहत प्रवेश के लिए आवेदन पत्र जमा किए जा रहे हैं।
आवेदन पत्रों की जांच के बाद प्रवेश के लिए बच्चों का चयन होगा। आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित रहती हैं। नजदीकी विद्यालयों में चयनित बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। यह शिक्षा निशुल्क होती है। शासन की ओर से फीस का खर्चा उठाया जाता है।
